दिल्ली: बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, “हम बात करने जा रहे हैं उस खतरनाक त्रिकोण के बारे में जो भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। इस त्रिकोण में एक तरफ अमेरिका के जॉर्ज सोरोस हैं, अमेरिका की कुछ एजेंसियां हैं, त्रिकोण के दूसरी तरफ OCCRP नाम का एक बड़ा न्यूज पोर्टल है… त्रिकोण के आखिरी कोने में राहुल गांधी हैं, ‘उच्च दर्जे का गद्दार’ मैं ये शब्द कहने से नहीं डरता… मुझे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को गद्दार कहने में कोई झिझक नहीं है…”
