Site icon

सर्दी का सितम: भीषण ठंड को लेकर कई राज्यों में अलर्ट, सैकड़ों ट्रेनें-उड़ानें प्रभावित; पहाड़ों में बर्फबारी

पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। शनिवार सुबह से ही पूरे एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगहों पर दृश्यता जीरो तक पहुंच गई है। कोहरे के कारण वाहनों के पहिए थम से गए हैं। आइए जानते हैं सबकुछ। नए साल पर शुरू हुई सर्दी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा ने भी दस्तक दे दी। कोहरे के कारण लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, धुंध के चलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों के पहिये की रफ्तार भी थम सी गई है। विमान और ट्रेन के मुसाफिरों पर कोहरे का कहर पड़ रहा है।  दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। शनिवार सुबह से ही पूरे एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगहों पर दृश्यता जीरो तक पहुंच गई है। ऐसे में लोगों को सड़क पर गाड़ियों की फॉग लाइट जलानी पड़ रही है। वहीं कोहरे की वजह से रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की चाल थम गई। कानपुर के यात्री बृज किशोर वर्मा का कहना है कि कानपुर से आने वाली ट्रेन छह घंटे देरी से चल रही है। वह दो-तीन घंटे से स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं। उन्हें बताया गया है कि सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं हवाईअड्डों पर विमानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version