उसे पता था कि बुटीक में दुल्हन के महंगे कपड़े आते हैं। ऐसे में उसने अपनी महिला दोस्त व नाबालिग साथी के साथ वहां से दो करोड़ रुपये की कीमत के दुल्हन के कपड़े व अन्य सामान चुरा लिए। दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध बुटीक अमीरन (ब्रांड नाम) में काम करने वाले नाबालिग लड़के के दिमाग में ऐशोआराम की जिंदगी जीने का ख्याल आया। उसे पता था कि बुटीक में दुल्हन के महंगे कपड़े आते हैं। ऐसे में उसने अपनी महिला दोस्त व नाबालिग साथी के साथ वहां से दो करोड़ रुपये की कीमत के दुल्हन के कपड़े व अन्य सामान चुरा लिए। राजा शब्द से पुलिस वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपियों तक पहुंच गई और तीनों को पकड़ लिया।