Site icon

Delhi : गृहमंत्री ने पूछा दिल्ली में क्यों लगता है जाम, पुलिस ने बताया- ठीक नहीं है सड़कों की सोशल इंजीनियरिंग

राजधानी में जगह-जगह लगने वाले जाम का मुद्दा दिल्लीवासियों की परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर जबरदस्त जाम लगता है। इसमें नई दिल्ली जैसा वीआईपी एरिया भी शामिल है।

राजधानी में जगह-जगह लगने वाले जाम का मुद्दा दिल्लीवासियों की परेशानी का सबब बना हुआ है। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर जबरदस्त जाम लगता है। इसमें नई दिल्ली जैसा वीआईपी एरिया भी शामिल है। इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया है। इसका जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने सड़कों की सोशल इंजीनियरिंग को खराब बताते हुए 90 दिन की कार्ययोजना बनाकर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व दिल्ली पुलिस आयुक्त समेत सभी निकाय प्रमुखों की गृहमंत्रालय में बैठक बुलाई थी। इसमें अमित शाह ने ट्रैफिक जाम की समस्या को बड़ी बताते हुए कहा था कि दिल्ली में कई जगहों पर जबरदस्त जाम लगता है। इससे निपटने के लिए क्या इंतजाम हैं। दिल्ली पुलिस इस मामले में क्या कर रही है। समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए। मामले में सफाई पेश करते हुए पुलिस ने सड़कों की सोशल इंजीनियरिंग को समस्या के लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा कि समस्या से निपटने के लिए हमने 90 दिन में जाम को हटाने की कार्ययोजना तैयार की है।

Exit mobile version