
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आनी मंडल की परिचयात्मक बैठक कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन, सरलता, सहजता और विनम्र स्वभाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और संगठित दल है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए टीम के साथ मिलकर कार्य करना आवश्यक है।
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बैठक में मंडल कार्यकर्ताओं को भाजपा की पंच निष्ठाएं राष्ट्रीयता, अंत्योदय, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सुशासन – पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को इन निष्ठाओं को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। भाजपा की यह पंच निष्ठाएं ही पार्टी की विचारधारा की मूल पहचान हैं, जिन पर चलकर पार्टी ने देश और समाज की सेवा का संकल्प लिया है।

गोविंद ठाकुर ने पार्टी के छह प्रमुख कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर इन कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना होगा, ताकि भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने और जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक प्रेरणा स्रोत है, जो देश की जनता को सरकार की नीतियों और योजनाओं से जोड़ता है।
इस परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते हुए विधायक लोकेंद्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग तक पहुंचाए, ताकि पार्टी को और अधिक मजबूती मिले।
इस बैठक बैठक में विधायक लोकेंद्र कुमार,मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर,उपाध्यक्ष उगम ठाकुर,रमा ठाकुर,प्रेम सिंह राणा,कार्यकारिणी सदस्य, विशेष और स्थायी आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे। – Report By Shweta