Site icon

बहादुरगढ़ ब्लास्ट मामला: हरपाल ने ही की थी पत्नी, बेटी और दो बेटों की हत्या; मौके से पेट्रोल से भरी बोतल बरामद

बहादुरगढ़ ब्लास्ट मामले में यू टर्न आया है। जानकारी के अनुसार घायल हरपाल सिंह ने अपनी पत्नी, एक बेटी और 2 बेटों की हत्या की थी। वहीं, घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हादुरगढ़ के सेक्टर-9 में हुए भीषण ब्लास्ट के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। पहले इसे दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि घायल हरपाल सिंह ने ही अपनी पत्नी, एक बेटी और दो बेटों की हत्या की थी। पुलिस को मौके से पेट्रोल से भरी बोतल और 12 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी बहन और जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बहादुरगढ़ शहर थाने में आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, हरपाल सिंह, जो मूल रूप से दिल्ली के उत्तम नगर का निवासी है और ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है, पिछले 7 महीने से बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर 312 में किराए पर रह रहा था। शनिवार शाम को हुए भीषण धमाके में उसकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटों की मौके पर मौत हो गई, जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया था।

ब्लास्ट की वजह अब भी रहस्य
पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच के अनुसार, घर में रखा एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित मिला, जबकि एसी की इनडोर यूनिट को आग से नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार शाम दो जोरदार धमाके हुए, जिसके बाद घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने मुख्य गेट को तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन चारों तरफ धुआं और आग होने के कारण राहत कार्य में देरी हुई। जब फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब जाकर चार शव बरामद किए गए।

पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई
चारों मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version