चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट आज मंगलवार से भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति फॉन्ट के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, व्यापार संघ, मीडिया और भारत-चिली सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े प्रमुख चिली नागरिक शामिल होंगे।
राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
बताना चाहेंगे चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट आज मंगलवार को दोपहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे और भारत-चिली संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलेंगे, जो उ

नके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी।