Kullu: NH-305 पर लुहरी-सैंज मार्ग पर मंग्लोर के पास पुल टूटा, ट्रक समेत पुल गिरा .

कुल्लू, 12 April

राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर कुल्लू जिला के बंजार तहसील और मंडी जिला के बलिचौकी को जोड़ने वाला मंगलोर पुल बीती रात टूट गया। हादसा उस समय हुआ जब पुल पर से एक बड़ा ट्रक गुजर रहा था। पुल की हालत पहले से ही खराब बताई जा रही थी, जिसके चलते ट्रक समेत पूरा पुल ध्वस्त हो गया। गौरतलब है कि इस पुल का निर्माण वर्ष 1970 में हुआ था, और यह काफी पुराना हो चुका था। इस हादसे के कारण कुल्लू से बंजार और आनी की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर राहत और जांच कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन यह हादसा एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है, खासकर पुराने और जर्जर हो चुके पुलों की मरम्मत या पुनर्निर्माण की आवश्यकता को लेकर । Report by Shweta

Exit mobile version