जगतपुरी में नशीला पदार्थ देने से मना करने पर नाबालिग ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। सोमवार को गणेश पार्क युवक का खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस ने शव मिलने के दस घंटे के बाद ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपी नाबालिग की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।