जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच के दौरान खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे। मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है जिसमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस घटना से काफी दुखी है और हैदराबाद और मुंबई के बीच बुधवार को होने वाले मैच के दौरान पीड़ितों की श्रद्धांजलि दी जाएगी।
SRH vs MI: काली पट्टी बांधकर उतरेंगे मुंबई-हैदराबाद के खिलाड़ी, आतंकी हमले के पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि

