“तथ्यों का पूरी तरह से गलत प्रस्तुतीकरण”: राहुल के आरोपों पर विदेश मंत्रालय का जवाब, जयशंकर से किए थे सवाल

MEA reply to Rahul Gandhi: विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर के खिलाफ लगाए गए उन आरोपों का खंडन किया है कि सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू होने से पहले “पाकिस्तान को सूचित किया”। विदेश मंत्रालय के एक्सपी डिवीजन के अनुसार, जयशंकर ने कहा था कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद शुरुआती चरण में ही पाकिस्तान को चेतावनी दे दी थी। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विदेश मंत्री एस जयशंकर के ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े बयान पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने राहुल के बयान को “तथ्यों का पूरी तरह से गलत प्रस्तुतीकरण” बताया है।

Exit mobile version