Dhruv Rathee: सिख गुरुओं का AI वीडियो बनाकर विवादों में फंसे यूट्यूबर ध्रुव राठी, एसजीपीसी ने जताई आपत्ति

हरियाणा के रहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा सिख गुरुओं पर बनाए गए एआई वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। ध्रुव राठी ने ‘बंदा सिंह बहादुर की कथा’ पर बनाए वीडियो में सिख गुरुओं, शहीद योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों को आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया था। जिस पर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई है।

प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी सिख गुरुओं का एआई वीडियो बनाकर विवादों में घिर गए हैं। राठी ने एक ‘द राइज ऑफ सिख’ एआई वीडियो जारी किया है। जिसमें सिख योद्धाओं को लेकर गलत तरीके के चित्रित किया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के हालिया वीडियो की कड़ी निंदा की है।

Exit mobile version