Site icon

‘भारत हमारे साथ है’, जेलेंस्की ने निकाली ट्रंप के दावों की हवा; यूरोप को दे डाली ये सलाह

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर यूक्रेन युद्ध की फंडिंग करने का आरोप लगाया था। लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बचाव करते हुए ट्रंप के दावों की पोल खोल दी है।

जेलेंस्की ने यूरोप से भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की अपील की, न कि दूरी बनाने की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में यह कूटनीतिक टकराव खुलकर सामने आया।

‘भारत तो हमारे साथ ही है…’

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप ने भारत और चीन को रूस के तेल आयात के जरिए युद्ध को बढ़ावा देने का दोषी ठहराया। जेलेंस्की ने ट्रंप की आलोचना का जवाब देते हुए कहा, “नहीं, भारत ज्यादातर हमारे पक्ष में है।”

उन्होंने स्वीकार किया कि ऊर्जा के मुद्दे पर कुछ समस्याएं हैं, लेकिन इन्हें हल किया जा सकता है। भारत ने रूस से तेल खरीद को राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए जरूरी बताया है।

चीन से जंग खत्म करवाने की अपील

जेलेंस्की ने चीन से अपील की है कि वह रूस पर हमले रोकने के लिए दवाब बनाए। चीन इस संघर्ष में पक्ष नहीं है, लेकिन कीव लंबे समय से शिकायत करता रहा है कि बीजिंग ने मास्को को ऐसे हथियार दिए हैं, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में किया जा सकता है और वह रूसी ऊर्जा खरीदता रहा है। जेलेंस्की ने कहा, “चीन का भी यहां प्रतिनिधित्व है, जो एक शक्तिशाली राष्ट्र है और रूस अब पूरी तरह से इस पर निर्भर है।”

Exit mobile version