Site icon

स्कूल के खाने ने बिगाड़ी 16 छात्राओं की तबीयत, कस्तूरबा विद्यालय में फूड पॉइजनिंग

मंगलवार की रात बरसोत गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्यालय की 16 छात्राएं अचानक फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गईं, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल सभी छात्राओं की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। विद्यालय की प्रभारी वार्डन रोशनी बाड़ा ने बताया कि मंगलवार देर शाम छात्राओं को नाश्ते में भुना हुआ चूड़ा और मूंगफली परोसी गई थी। इस अल्पाहार को खाने के कुछ ही समय बाद, कई छात्राओं को बेचैनी, पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

Exit mobile version