New Delhi। दक्षिणी दिल्ली के एक आश्रम में चल रहे निजी इंस्टीट्यूट में 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती (Swami Chaitanyananda Saraswati) को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। चैतन्यानंद के पास से बरामद हुई कार की नंबर प्लेट भी नकली है। आइए बताते हैं कि पुलिस की जांच में और क्या-क्या सामने आया है।
ये है मामला
वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में पढ़ने वाली 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर छेड़छाड़ और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए थे। इसके बाद पुलिस ने अदालत के समक्ष छात्राओं के बयान दर्ज कराए। इसी आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है।

