मां दुर्गा के बारे में अशब्द शब्दों का प्रयोग करने वाली महिला व उसके पति को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने पर मड़िहान थाने में आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। हिन्दू सभा की ओर से आक्रोश जताने आरोपितों की गिरफ्तारी की गई।
मीरजापुरम में मां दुर्गा के बारे में अशब्द शब्दों का प्रयोग करते हुए अपना वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डालने वाली यूट्यूब चैनल की गायिका सरोज सरगम व उसके पति को देर रात पुलिस ने मड़िहान से गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि यूट्यूब चैनल में सरोज सरगम नामक महिला द्वारा अपने यूजर अकाउंट यूट्यूब में एक गाने का वीडियो अपलोड किया गया था । जिसमें आराध्य माँ दुर्गा के बारें में अपशब्दों का प्रयोग किया गया । इससे हिन्दू सम्प्रदाय में आक्रोश व्याप्त हो गया । इस मामले में पुलिस ने 19 सितंबर को मड़िहान थाने में तत्काल एफआईआर पंजीकृत करते हुए इन्वेस्टिगेशन शुरु किया।

