Site icon

पटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह कट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

फतुहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी। पुलिस ने पहले बाइक सवार तीन बदमाशों को एक कट्टा के साथ दबोचा और पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर खुशरुपुर के बैकटपुर गांव मिनी गन फैक्टी का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने वहां से छह कट्टा, नौ कारतूस, चार अर्द्धनिर्मित बैरल, चार अर्द्धनिर्मित ट्रिगर, एक अर्द्धनिर्मित बट बॉडी, पचास से अधिक छोटी एवं बड़ी छेनी, हथौडा, पन्ना एवं अन्य हथियार बनाने के औजार बरामद किया। इनके पास से पांच मोबाइल और एक बाइक भी जब्त की गई।

Exit mobile version