Site icon

‘I Love Muhammad’ मामले में ज्ञापन देने पर अड़े मौलाना तौकीर, अफसर बोले- शांति बिगाड़ी तो किसी को नहीं बख्शेंगे

आइ लव मुहम्मद समेत अन्य मामलों को लेकर इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आइएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ज्ञापन देने की जिद पर अड़ गए हैं। वहीं, अफसरों का कहना है कि शांति व्यवस्था बिगड़ने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। शहर में तनाव की स्थिति नहीं बने, इसी के चलते गुरुवार शाम को डीएम, एसएसपी ने दल-बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया।

आइएमसी प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में आइ लव मुहम्मद कहने वालों, पोस्टर लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा बुलडोजर कार्रवाई, माब लिंचिंग और कानून व्यवस्था समेत कई मामले हैं, जिनको लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देने के लिए शुक्रवार को जरूर जाएंगे। मौलाना ने कहा कि जो हमारे साथ हो रहा है या किया जा रहा है, वो न्यायसंगत नहीं है।

Exit mobile version