लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हालिया हिंसा के बाद शनिवार को लेह में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू रही।
आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले में पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगी हुई है। बिना पूर्व लिखित अनुमति के कोई भी जुलूस, रैली या मार्च नहीं निकाला जाएगा।
इलाके में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। चार सितंबर को विरोध प्रदर्शनों के दौरान लेह में हिंसा भड़क उठी, जब स्थानीय भाजपा कार्यालय में आग लगा दी गई।
इस झड़प में चार लोगों की मौत हो गई। दो दिन बाद, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया। उन पर “हिंसा भड़काने” का आरोप लगाया गया है।