नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए आए पाकिस्तानी पीएम को लगा कि वह झूठ परोसेंगे और दुनिया उनपर विश्वास करेगा। लेकिन हुआ इसका उल्टा।
यूएन में भारत ने केवल पाकिस्तान को आईना दिखाया, बल्कि भारत ने पाकिस्तान का धुआं उड़ा दिया। यूएन में भारत की डिप्लोमेट पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को आतंक के साथ कई मु्द्दों पर बेनकाब किया। पाकिस्तान को इस वैश्विक मंच पर शर्मिंदा भी होना पड़ा। आइए आपको बताते हैं कि यूएन में पाकिस्तान को उसकी हैसियत बताने वाली पेटल गहलोत कौन है?