एशिया कप-2025 के फाइनल मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी से ट्रॉफी ले जाने वाले एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चीफ मोहसिन नकवी की बेशर्म हरकत पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया काफी नाराज हैं और उन्होंने नकवी को जमकर सुनाई है।
भारत ने पहलगाम हमले को देखते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से एशिया कप में हाथ नहीं मिलाया। इसी के कारण उन्होंने नकवी से ट्रॉफी भी नहीं ली क्योंकि वह पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर भी हैं। ऑपरेशन सिंदूर के समय उन्होंने भारत के खिलाफ काफी जहर उगला था।