Site icon

मंडी में शादी में गया था परिवार और दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, 11 लाख रुपये की चोरी; दुकान से 40 बैटरियां चुराई

जिला मंडी के सदर क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े ही कटिंडी गांव में 11 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। जिस समय चोरी हुई घर की महिला बुजुर्ग खेत गई थी और बहू शादी में गई थी। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि निर्मला देवी निवासी कटिंडी अपनी बहू के साथ रहती है। इनका घर गांव से किनारे पर अकेला है और इनका बेटा बाहर नौकरी करता है। घर अकेला होने का फायदा चोरों ने उठाया। उन्होंने पहले मकान की रेकी कर रखी थी।

Exit mobile version