फिल्मी गलियारों ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) का रिश्ता किसी से छुपा नहीं था। भले ही दोनों ने खुलकर कभी इस बारे में बात नहीं की, लेकिन उनकी लव स्टोरी और ब्रेकअप के किस्से आज भी ग्लैमर वर्ल्ड में मशहूर हैं।
कई सेलेब्स जिन्होंने उनके प्यार और झगड़े को करीब से देखा है, वे हमेशा उनके बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) ने ऐश्वर्या और सलमान के प्यार-झगड़े के बारे में खुलकर बात की है। उनका कहना है कि ऐश्वर्या और सलमान के बीच झगड़ा देख उन्हें बहुत बुरा लगता था।