Site icon

Tajmahal में आग कैसे लग गई? गेट के पास आग की लपट और धुएं के गुबार से टूरिस्ट में हड़कंप, ASI मुस्तैद

विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल में अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। ताजमहल के दक्षिणी गेट के ऊपर की छत पर वायरिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी उठी और देखते ही देखते चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। मौके पर मौजूद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के कर्मियों ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर दी।

ताजमहल कैम्पस में आग की सूचना पर टॉरेंट पावर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे का शटडाउन लेकर वायरिंग की मरम्मत की आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।

Exit mobile version