Site icon

‘मां का दूध पिया है तो सामने आओ’, हरियाणा DGP ओपी सिंह की गैंगस्टरों को खुली चुनौती

हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बुधवार को जिला रोहतक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद कहा कि पुलिस की कोई जाति नहीं होती, पुलिस की एक ही जाति है खाकी। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस को निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से कार्य करना चाहिए।

‘पुलिस को अपनी सुरक्षा की पूरी छूट’

डीजीपी ने कहा कि शिकायतकर्ता और पुलिस दोनों को संयम से काम लेना चाहिए। झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने निर्देश दिया कि जब तक कोई अपराधी पुलिस पर बल प्रयोग न करे, पुलिस भी बल का प्रयोग न करें, लेकिन यदि अपराधी हमला करता है, तो पुलिस को अपनी सुरक्षा के लिए पूरी छूट है। उन्होंने गैंगस्टर को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर मां का दूध पिया है तो सामने आओ।

Exit mobile version