Mumbai Hostage: स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की गोली लगने से मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गोली लगने के बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गय था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना आरए स्टूडियो नामक एक छोटे से फिल्म स्टूडियो के अंदर हुई, जहां आर्या ने बच्चों के एक ग्रुप को ऑडिशन के नाम पर फुसलाया था। पुलिस का कहना है कि 8 से 14 साल की उम्र के सभी बच्चों को कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया, उसके बाद उन्हें बिना किसी नुकसान के बचा लिया गया।

Exit mobile version