बेंगलुरु में एक डॉक्टर डॉ. महेंद्र रेड्डी जीएस ने अपनी डॉक्टर पत्नी को पहले मार डाला और फिर दूसरी महिलाओं को मैसेज कर कहा कि उसने उनके लिए अपनी पत्नी की जान ली है। इनमें से एक महिला खुद मेडिकल प्रोफेशनल थी, जिसने एक समय महेंद्र के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
पुलिस के मुताबिक, महेंद्र रेड्डी ने त्वचा रोग विशेषज्ञ कृतिका से शादी की थी। 24 अप्रैल को उसने अपनी 29 साल की पत्नी कृतिका को बेहोशी की दवा दे दी और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके कुछ समय बाद ही उसने अलग-अलग महिलाओं को यह संदेश भेजा कि उनके लिए ही उनसे अपनी पत्नी की जान ली है।

