Site icon

Bihar Chunav: ‘महिलाओं के खाते में 14 जनवरी को भेजेंगे 30 हजार’, वोटिंग से पहले तेजस्वी का बड़ा एलान

मुख्यमंत्री पद के महागठबंधन प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। मतदान से ठीक दो दिन पहले उन्होंने महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को साधने वाला मास्टर स्ट्रोक फेंका।

तेजस्वी ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो “माई बहिन योजना” के तहत महिलाओं को एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार रुपये एकमुश्त उनके खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने कहा, “सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार माता बहनों के खाते में एक साल का पूरा पैसा डाल देगी।”

तेजस्वी ने साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पोस्टिंग गृह जिले से अधिकतम 70 किलोमीटर की दूरी पर की जाएगी, ताकि उन्हें अपने परिवार से दूर रहकर परेशानी न उठानी पड़े।

Exit mobile version