Site icon

दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानें क्यों हो रही देर? देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनियों ने बताई ये बड़ी वजह

Indigo, Air India, SpiceJet और Akasa एयर ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर एटीसी सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के चलते उनकी फ्लाइट्स प्रभावित हो रही हैं और देरी हो रही है। दिल्ली एयरपोर्ट संचालक डायल ने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में आई तकनीकी दिक्कत की वजह से उड़ानें विलंबित हैं।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने एक्स पर पोस्ट कियाकि हमारी टीम डायल समेत सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी है। देश के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर रोजाना 1,500 से ज्यादा उड़ानें आती-जाती हैं।

Exit mobile version