Site icon

PoK में शहबाज सरकार के खिलाफ सड़कों पर Gen Z का हल्ला बोल, युवाओं के प्रदर्शन से मुनीर भी घबराए

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एक महीने के भीतर दूसरी पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। सैकड़ों की संख्या में गुरुवार को युवा सड़कों पर नजर आए। जानकारी के अनुसार, इस बार पीओके में हो रहे इस आंदोलन का नेतृत्व Gen Z कर रहे हैं।

दरअसल, पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ पीओके में इस विरोध की शुरुआत मुजफ्फराबाद के विश्वविद्यालय से हुई, यहां पर छात्रों ने बढ़ती फीस और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

छात्रों ने संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

बताया जा रहा है कि शुरू में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन किसी अज्ञात की ओर से हुई फायरिंग के बाद प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। इसमें एक छात्र के घायल होने की खबर है। घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने टायर जलाए, कई जगहों पर आगजनी की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

Exit mobile version