Delhi Blast 2025 दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आतंकी उमर नबी से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। धमाके से पहले आतंकी उमर इस वीडियो में आत्मघाती हमले को लेकर बात कर रहा है।
सामने आए आतंकी उमर के इस नए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह एक कमरे में कैमरे के आगे अकेला बैठा है। इस वीडियो में सुनाई दे रहा है कि वह अंग्रेजी में आत्मघाती हमले को जायज ठहरा रहा है।
एक मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में आतंकी उमर नबी कह रहा है कि इस्लाम में सुसाइड हराम है, लेकिन बॉम्बिंग जायज। वह आगे कहता है कि आत्मघाती हमलों की मुख्य समस्या यह है कि जब कोई व्यक्ति मान लेता है कि उसकी मौत निश्चित समय और स्थान पर होगी, तो वह एक खतरनाक मानसिक स्थिति में चला जाता है। ऐसे समय में वह मानने लगता है कि मौत ही उसकी एकमात्र मंजिल है।
वीडियो में वह आगे कहता है कि यह भी सच्चाई है कि ऐसी परिस्थितियां या सोच, किसी भी लोकतांत्रिक या इंसानी व्यवस्था में स्वीकार नहीं हो सकती हैं। क्योंकि वे जीवन, समाज और काननू के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन करती हैं। वहीं, इस वीडियो के सामने आने पर हर कोई हैरान है।
उधर, जांच एजेंसियां इस वीडियो की गहनता से जांच कर रही है। अभी टीम ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आतंकी उमर ने और भी वीडियो बनाए थे।
30 ठिकानों पर ईडी की छापामारी
व्हाइट कॉलर टेररिज्म और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी ईडी चार राज्यों के 30 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन कर रही है। यह मामला “अल फलाह यूनिवर्सिटी” से जुड़ा है।