Site icon

Bihar: 400 माफिया की सूची तैयार, गृह मंत्रालय संभालते ही एक्‍शन में सम्राट चौधरी, जेल में खाने पर भी सख्‍त न‍िर्देश

राज्य के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पदभार संभालते ही पुलिस पदाधिकारियों को संगठित अपराधियों, माफिया और छेड़खानी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराने का निर्देश दिया है।

सम्राट ने कहा कि सभी स्कूल-कालेजो में पिंक पेट्रोलिंग की तर्ज पर विशेष फोर्स लगाया जाएगा ताकि कोई रोमियो घूम न सके, किसी भी बहन-बेटी के साथ छेड़खानी की घटना न हो।

खासकर स्कूल-कालेजों की छुट्टी के समय पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। इसके लिए पिंक मोबाइल टीम बनाई जाएगी जिसमें सिर्फ महिला पुलिसकर्मी होंगी।

Exit mobile version