Site icon

Gautam Gambhir: तीनों प्रारूप में कोच बने रहेंगे गौतम गंभीर, द. अफ्रीका से हार के बावजूद BCCI ने जताया भरोसा

पिछले एक साल में टीम इंडिया को घर पर दो टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद भले ही आलोचना तेज हो गई हो, लेकिन इसके बावजूद गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कोचिंग सेटअप में किसी बदलाव पर विचार नहीं किया जा रहा है। एक बोर्ड अधिकारी के हवाले से एएनआई ने लिखा, ‘वह तीनों फॉर्मेट के हेड कोच बने रहेंगे, किसी बदलाव पर विचार नहीं हो रहा।’

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 की टेस्ट सीरीज हार ने भारतीय क्रिकेट के आत्मविश्वास पर बड़ा असर डाला है। इससे पहले नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भी भारत को 0-3 से क्लीन स्वीप किया था। गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन की करारी हार के बाद फैन्स ने गौतम गंभीर की काफी आलोचना की थी। यह हार भारत की टेस्ट इतिहास में रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार थी।

Exit mobile version