फिरोजाबाद में विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसकी अश्लील तस्वीरें ले लीं। इसके बाद जेठ से संबंध बनाने का दवाब बनाने लगा। मना करने पर घर से निकाल दिया।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शादी के बाद पत्नी की अश्लील तस्वीरें पति ने मोबाइल में कैद कर लीं। अपने बड़े भाई के साथ संबंध बनाने का दवाब बनाया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
