#kullu रिमन ठाकुर बने प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य।

पूर्व में किसान मोर्चा के मनाली मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं वर्तमान में कुल्लू फलोत्पादक मंडल के महामंत्री रिमन ठाकुर को प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। रिमन ठाकुर को इससे पूर्व मनाली मंडल भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य करने का  लंबा अनुभव है। रिमन ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया संयोजक,प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व,पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर,जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद का आभार जताया है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त किया कि वोह उनको सौंपी जिम्मेवारी को बखूवी निभाएंगे।

रिपोर्टर:– श्वेता

Exit mobile version