कुल्लू। पुलिस कर्मी अमर चंद को समाज सेवा के उत्कृष्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह मनाली में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के ब्रेंड एंबेसडर किशन लाल ने यह सम्मान दिया। एसोसिएशन के ब्रेंड एंबेसडर एवं ग्रीन मैन पर्यावरण विद किशन लाल ने बताया कि यह अवार्ड समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने बाले कर्मियों को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन जहां पर्यावरण प्रेमी बच्चों को सम्मानित करती है वहीं ऐसे स्कूलों को भी अवार्ड देती है। इसके अलावा समाज के क्षेत्र में वेहतरीन कार्य करने बाले कर्मियों को भी नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया जाता है, जो समाज में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन द्वारा कुल्लू से लेह तक सैंकड़ों बच्चों को सम्मानित किया जा चुका है जो पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कहा कि यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा। इसके पीछे मूल उद्देश्य नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है ताकि आज के बच्चे कल बड़े होकर हिमालय के पर्यावरण को संरक्षित रख सके और उन लोगों को जो समाज में मिसाल बने हुए हैं। समाज के क्षेत्र में वेहतर कार्य कर रहे लोगों के मनोबल को बढ़ाने का प्रयत्न है।उन्होंने कहा कि हिमालय को स्वच्छ व सुंदर बनाना हम सब का कर्तव्य हैं और हमारा प्रयास है कि हिमालय का भविष्य इससे अवगत हो और भविष्य में भी यह मुहिम जारी रहे। गौर रहे कि किशन लाल कई वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और यही कारण है कि उन्हें ग्रीन मैन की उपाधि के साथ-साथ कई आवार्ड देश व विदेश में मिल चुके हैं। Report By Shweta