कुल्लू। भुंतर में वर्मा ज्वेलर्स का बहुप्रतीक्षित “गोल्डन वेडिंग फेस्टिवल” भव्य अंदाज़ में शुरू हो गया है। यह विशेष प्रदर्शनी 1 से 4 दिसंबर 2025 तक होटल जेजे भुंतर में आयोजित की जा रही है। मार्केटिंग हेड अंकित तोमर ने बताया कि इस बार वर्मा ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण “स्मार्ट गोल्ड बुकिंग ऑफर” है, जिसके तहत ग्राहक सिर्फ 50% अग्रिम भुगतान कर अपनी पसंद का 100% सोना बुक कर सकते हैं और बुकिंग के दिन की दर पूरे 180 दिनों तक सुरक्षित रहेगी। इसके साथ ही वर्मा ज्वेलर्स ने 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर विशेष फ्लैट मेकिंग चार्ज लागू किए हैं—
प्लेन येलो गोल्ड ज्वेलरी: फ्लैट 10%
गोल्ड स्टडेड ज्वेलरी: फ्लैट 12%
डिज़ाइनर एवं हिमाचली ज्वेलरी: फ्लैट 15%
अंकित तोमर ने बताया कि प्रदर्शनी में पुरानी ज्वेलरी के एक्सचेंज और अपग्रेड की सुविधा, साथ ही फ्री प्यूरीटी टेस्ट (शुद्धता जांच) भी उपलब्ध है। यह सभी सुविधाएं ग्राहकों को पारदर्शी और भरोसेमंद खरीदारी अनुभव देने के उद्देश्य से प्रदान की गई हैं। उन्होंने अपील की कि क्षेत्र के सभी लोग इस फेस्टिवल का फायदा उठाएं और कहा— “हम सिर्फ ज्वेलरी नहीं, ग्राहक के साथ रिश्ते बनाते हैं।” Report By Shweta

