SP मदन लाल कौशल का सख्त संदेश: “कुल्लू में नशा माफिया का अंत तय” एक माह में रिकॉर्ड 17.4 किलो चरस जब्त

कुल्लू। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा है कि चरस व ड्रग्ज माफिया को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी हो कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो जो इस धंधे में संलिप्त है उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा। वे यहां एसपी कार्यालय कुल्लू में पदभार संभालने के बाद पहली बार पत्रकारों से रु व रु हो रहे थे। उन्होंने कहा कि एक माह के कार्यकाल में कुल्लू पुलिस ने 17 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की है जबकि 71 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि आज मणिकर्ण पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ कर नशे पर नकेल कसी है। उन्होंने मणिकर्ण पुलिस थाना प्रभारी व उनकी टीम को बधाई दी है और उम्मीद की है कि इसी तरह वे कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे क्रिसमस व नव वर्ष आने बाले हैं जिसमें देशभर के पर्यटक कुल्लू, मनाली व लाहुल-स्पीति घूमने आते हैं,पर्यटकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के ऊपर जीरो टोलरेंसि की पॉलिसी वर्करार रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल-कॉलेजों को साथ लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों को भी इस अभियान में जोड़ा है ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से दूर किया जाए और नशे को जड़ से खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिला कुल्लू को पूर्णतया नशा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक नशे को खत्म करने के लिए हमारा खुफिया तंत्र पूरी तरह से मुस्तेद है और हम सब मिलकर इस पर काम कर रहे हैं। Report By : Shweta

Exit mobile version