कुल्लू जिले के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जब रघुनाथ अस्पताल, ढालपुर—कुल्लू में पहली बार फर्टिलिटी (वंध्यत्व) क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा Raghunath Hospital में पहली बार आरंभ हुई है, जिसका औपचारिक उद्घाटन worthy CMO कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर द्वारा किया गया। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर Dr Sumedh Kaul और स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं मेडिकल डायरेक्टर Dr Lalita Bansal ने CMO कुल्लू का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा इस पहल को कुल्लू में उन्नत फर्टिलिटी सेवाओं की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। इंडिरा IVF चंडीगढ़ की सुप्रसिद्ध टीम से पधारीं विशेषज्ञ Dr. Itisha ने आज पहली बार वंध्यत्व एवं बांझपन से संबंधित OPD सेवाएँ प्रदान कीं। उन्होंने दंपतियों के लिए विस्तृत परामर्श, चिकित्सकीय मूल्यांकन, आवश्यक Ultrasound एवं Lab जांचों के साथ IVF, IUI, ICSI जैसे आधुनिक उपचारों की उपलब्धता का मार्ग प्रशस्त किया।

यह विशेष फर्टिलिटी OPD अब से हर महीने के पहले शुक्रवार को राघुनाथ अस्पताल में नियमित रूप से संचालित होगी, जिससे स्थानीय दंपतियों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी और उन्हें उन्नत उपचार अपने ही जिले में उपलब्ध होगा। राघुनाथ अस्पताल प्रबंधन—मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुमेध कौल, स्त्रीरोग एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. ललिता बंसल, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रांशु कुमार, और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री बीर सिंह—ने इस नई सुविधा को कुल्लू घाटी के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। अस्पताल प्रबंधन ने योग्य CMO कुल्लू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा “Caring with Empathy” की भावना को और सुदृढ़ करेगी तथा संतान-सुख की अभिलाषा रखने वाले दंपतियों के लिए नई आशा का संचार करेगी। संपर्क हेतु: 8091930108 | 8081940108 . – Report By Shweta
