Site icon

उड़ानें रद, फिर भी धड़ाधड़ कैसे बिक रहे Indigo के टिकट? तीन गुना अधिक दाम पर भी खरीद रहे लोग

इंडिगो एयरलाइंस पिछले कई दिनों से संकट से जूझ रही है। 2 दिसंबर से फ्लाइट कैंसिल करने का सिलसिला जारी है। इंडिगो हर दिन 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद कर रहा है। मगर, इसके बावजूद इंडिगो की फ्लाइट्स के टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। कई बड़े शहरों के बीच किराया बढ़ने के बावजूद लोग इंडिगो के टिकट खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आखिर क्यों?

इसका जवाब साफ है कि इंडिगो ने अपनी सभी उड़ाने रद नहीं की हैं। इंडिगो हर दिन 2,220 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स ऑपरेट करता है, जिनमें से अधिकतर उड़ाने सुचारु रूप से चल रही हैं।

क्यों बिक रही है इंडिगो की टिकट?

DGCA की गाइडलाइनों के बाद सिर्फ कुछ एयरपोर्ट और तारीखों को ही इंडिगो की फ्लाइट्स रद हुई हैं। इनमें शुक्रवार को सबसे ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की गई थीं। इंडिगो ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में 1000 से ज्यादा उड़ाने रद की थीं। हालांकि, कोलकाता, गुवाहाटी और चेन्नई समेत नॉन-मेट्रो शहरों में अभी भी इंडिगो की कई फ्लाइट्स अपने समय से उड़ान भर रही हैं।

Exit mobile version