तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शुक्रवार को दावा किया कि शनिवार को मुर्शिदाबाद में उनके बाबरी मस्जिद शिलान्यास कार्यक्रम में तीन लाख से अधिक लोग जुटेंगे।
देश-विदेश से इस्लामी धर्मगुरु आ रहे हैं। इनमें सऊदी अरब के इस्लामी धर्मगुरु भी शामिल हैं। बाबरी मस्जिद के शिलान्यास समारोह के अवसर पर जिले के बेलडांगा के मोरादिघी इलाके में 25 बीघा भूमि पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दूसरी ओर, प्रशासन ने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए हैं।
40,000 लोगों के लिए शाही बिरयानी बनेगी
मेहमानों के लिए खानपान की भी व्यवस्था होगी। इसके लिए मुर्शिदाबाद के सात खानपान तैयार करने वाले प्रतिष्ठानों को भोजन तैयार करने का आर्डर दिया गया है। वे 40,000 मेहमानों के लिए शाही बिरयानी तैयार कर रहे हैं। 20,000 स्थानीय लोगों के लिए भी बिरयानी तैयार की जा रही है।

