रांची/तुपुदाना। 1000 करोड़ रुपये के अवैध कफ सीरप मामले में पीएमएल अधिनियम के तहत जांच कर रही ईडी की टीम ने रांची के तुपुदाना सहित देश के 25 ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह से ही छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी ईडी के लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय में दर्ज इंफोर्समेंट केस इफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) के आधार पर चल रही है।
रांची के तुपुदाना के औद्योगिक क्षेत्र स्थित शैली ट्रेडर्स में ईडी की टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है। इसके संचालक भोला प्रसाद हैं, जिनके तुपुदाना स्थित एक फ्लैट में भी ईडी की टीम पहुंची है। भोला प्रसाद उत्तर प्रदेश की बनारस पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में आरोपित हैं। वे अवैध कफ सीरप मामले के मुख्य आरोपित शुभम जायसवाल के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

