Site icon

केरल में लेप्टोस्पायरोसिस का कहर, 2025 में आए 3259 मामले और 209 लोगों की मौत; केंद्र ने अलर्ट किया जारी

केरल में लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी एक बार फिर चिंता का कारण बन गई है। साल 2025 में अब तक इस बीमारी के हजारों मामले सामने आ चुके हैं और सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केंद्र सरकार ने संसद में इससे जुड़े ताजा आंकड़े साझा किए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि 1 जनवरी से 5 दिसंबर 2025 के बीच केरल में लेप्टोस्पायरोसिस के 3259 पक्के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 209 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने यह जानकारी एक सवाल के लिखित जवाब में दी।

किन जिलों में सबसे ज्यादा मामले

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, केरल के 14 जिलों में से तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा 583 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद एर्नाकुलम में 492 और त्रिशूर में 340 मामले सामने आए हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि जन स्वास्थ्य राज्य का विषय है, इसलिए बीमारी की निगरानी, रिपोर्टिंग और रोकथाम की मुख्य जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है।

बता दें, लेप्टोस्पायरोसिस एक बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, जो खासतौर पर मानसून के मौसम में फैलती है और केरल में इसे स्थानिक बीमारी माना जाता है।

Exit mobile version