कुराश नेशनल प्रतियोगिता में हिमाचल ने दो गोल्ड मेडलों सहित कुल 15 मेडल जिते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 दिसंबर तक सहारनपुर उतर प्रदेश में हुआ। कुराश टीम के एचओडी अंतरराष्ट्रीय रैफरी हरदेव सिंह ने बताया कि हिमाचल से तीन वेट केटेगिरी में जिसमें अंदर-19,अंडर-17 और अंडर-14 में 48 बच्चों ने भाग लिया जिसमें 24 लड़कियां व 24 लड़के शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हमारे खिलाड़ियों ने दो गोल्ड,तीन सिल्वर और 10 ब्राऊंज मैडल जीते। उन्होंने बताया कि आर्यन माईनस 73 और पुलकित ठाकुर 25 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीता। वहीं कुनाल जे नाथ ने 55 किलो भार वर्ग में सिल्वर मैडल जीता। इसके अतिरिक्त खुशबू और याचना ने भी सिल्वर मैडल जीते। इशिता,दमीक्षा,नक्ष जसवाल,आरिशय नेगी,आरुषि,शिवांश,जेस्मिन,शुभम,शौर्य, वीरसिंह यादव ने कांस्य पदक जीते। उन्होंने कहा कि यह खेल हिमाचल में गत वर्ष से ही शुरू हुआ है और बच्चे बहुत बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैंप का आयोजन 8 से 14 दिसंबर तक इंटरनेशनल कोच एवं अंतरराष्ट्रीय रैफरी वीरेंद्र धोलटा की देखरेख में हुआ। जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की हर बारीकियों को बताया जिस कारण अच्छे परिणाम रहे। एचओडी हरदेव सिंह ने शिक्षा मंत्री,शिक्षा सचिव,शिक्षा निदेशक और सहायक निदेशक खेल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने मेरे पर विश्वास करते
कुराश में हिमाचल ने दो गोल्ड सहित 15 मैडल जीते

