Kullu में RPL कलेक्शन सेंटर की शुरुआत, सस्ती और सटीक जांच सेवाएं होंगी उपलब्ध

कुल्लू शहर में RPL Collection Centre की सेवाएं औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर आयोजित प्रेस मीट में मुख्य अतिथि के रूप में अमित भाई उपस्थित रहे, जिनका आयोजकों द्वारा स्वागत किया गया।

RPL Collection Centre, Krsnaa Diagnostics Ltd. का एक उपक्रम है। Krsnaa Diagnostics वर्तमान में भारत के लगभग 18 राज्यों में सरकार के लिए ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान कर रही है।

इसी अनुभव और गुणवत्ता के आधार पर RPL Collection Centre को प्राइवेट सेक्टर में फ्रेंचाइज़ी मॉडल के तहत शुरू किया गया है। यह बताते हुए आयोजकों ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में RPL की सेवाएं सफलतापूर्वक शुरू हो चुकी हैं और अब तक प्रदेश में लगभग 30 कलेक्शन सेंटर कार्यरत हो चुके हैं।

अब इसी क्रम में कुल्लू शहर में भी RPL Collection Centre की शुरुआत कर दी गई है। यह सेंटर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के समीप, शीटला मेडिकोज़ पर स्थित है।

सेंटर का उद्देश्य मरीजों को कम दरों पर, सटीक और समयबद्ध जांच रिपोर्ट्स उपलब्ध कराना है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ आवश्यक जांच सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि जांच के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज प्रभावित न हो।

आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह कलेक्शन सेंटर कुल्लू सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

अंत में प्रेस मीट में उपस्थित सभी मीडिया साथियों का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Exit mobile version