‘हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा देने में मदद न करें’, जयशंकर की पोलैंड को दो टूक

भारत और पोलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सख्त रुख अपनाया है। विदेश मंत्री जयशंकर पोलैंड के उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की के सामने रूस-यूक्रेन युद्ध के नाम पर भारत को ‘चुनिंदा और अनुचित तरीके’ से निशाना बनाए जाने पर आपत्ति जताई।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जयशंकर ने किस्तान का नाम लिए बिना कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पोलैंड को आतंकवाद के प्रति ‘शून्य सहिष्णुता’ अपनानी चाहिए और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन नहीं देना चाहिए।

Exit mobile version