Site icon

20 लाख रुपये के ड्रग्स संग तस्कर कौशांबी में गिरफ्तार, सप्लाई मुंबई में करने की थी तैयारी, जा रहा था छिवकी स्टेशन

ड्रग्स की खेप के साथ कौशांबी पुलिस की गिरफ्त में संदीप। सौजन्य : पुलिस मीडिया सेल

कौशांबी। मायानगरी मुंबई में ड्रग्स की खेप पहुंचाने जा रहे तस्कर को कोखराज पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 20 लाख रुपये कीमत की ड्रग्स बरामद हुई। आरोपित ने बताया कि संत रविदास नगर (भदोही) में केमिकल मिलाकर मिलाकर तैयार की गई ड्रग्स मुंबई के हैंडलर तक पहुंचाने के एवज में उसे अच्छा-खासा पैसा मिलता था। पुलिस ने मंगलवार को तस्कर के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कोर्ट भेज दिया है।

टेढ़ीमोड़ के पास वाहन की तलाश में खड़ा था तस्कर

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को खबर मिली कि मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त एक तस्कर वाहन की तलाश में कोखराज थाने के टेढ़ीमोड़ के समीप खड़ा है। इस पर पुलिस की टीम तत्काल सक्रिय की गई। रात करीब 7:33 बजे टेढ़ीमोड़ से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 147 एमडी ड्रग्स (मिथाइलीन डाइआक्सी एम्फेटामाइन) एमडीएम बरामद हुई। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये कीमत आंकी गई है।

Exit mobile version