दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में गुरुवार देर रात मामूली झगड़े के बाद एक युवक ने अन्य युवक को गोली मार दी। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी वारदात के पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है।