रामलीला मैदान में 500 नई इलेक्ट्रिक बसों के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस रामलीला मैदान ने अनेकों संघर्ष देखे हैं, और यहां एक ऐसी पार्टी भी ईमानदारी का ढोंग लेकर अनशन पर बैठी थी। जिन्होंने कहा था कि गाड़ी बंगला नहीं लेंगे, और फिर इसी रामलीला मैदान ने उन लोगों को गाड़ियों के काफिले के साथ देखा था, वे सत्ता में आने पर सब कुछ भूल गए और भ्रष्टाचार में डूब गए। दिल्ली ने 11 साल का पिछली सरकार का बर्बादी वाला कार्यकाल भी देखा।
जिन्होंने दिल्ली का खजाना लूटा है, हमारी सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम कर रही है और हम दिल्ली को विकास की ओर ले जा रहे हैं। आज दिल्ली में 500 इलेक्ट्रिक बसें शुरू होने जा रही हैं, इसके बाद दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 4000 हो जाएगा जो देश में किसी भी शहर में सबसे अधिक है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई ई-बसों को हरी झंडी हरी झंडी दिखाई। इन बसों के साथ दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या चार हजार से अधिक हो जाएगी इसके साथ ही दिल्ली में कुल करीब 5700 बसें हो जाएंगी।
