“लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सरकार विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव ला सकती है। उन्हें इस संबंध में नोटिस भेजा गया है और शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा गया है। सत्ता पक्ष ने लोकसभा में दिए गए राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्सों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनके बयान के बाद सदन में राजनीतिक माहौल गरमा गया।”
राहुल गांधी ने अपने भाषण में ‘Eipstien Files’ का जिक्र किया। हालांकि, जब आसन पर बैठे जगदंबिका पाल ने उन्हें टोका, तो राहुल गांधी ने कहा कि वह एप्स्टीन का नाम नहीं लेंगे।
अडानी पर आरोप
इसके बाद राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडानी का नाम लेते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के बजट में अडानी का प्रभाव दिखाई देता है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका में अडानी के खिलाफ जो मुकदमा दायर हुआ है, वह दरअसल भारत के प्रधानमंत्री को निशाना बनाने के लिए है।
